मुजफ्फरपुर, मई 30 -- - छात्रा की मां ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप - शरीर पर नहीं मिले जख्म के निशान, बिसरा सुरक्षित मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुढ़नी थाने के कमतौल जमीन पुल के नीचे गुरुवार की सुबह बोरा में बंद वैशाली जिले के पातेपुर थाने के चकसैद निवासी शेखर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी (16) का शव फेंका मिला। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। पूजा कुढ़नी थाने के किशुनपुर मोनी गांव में अपने मामा के घर रह रही थी। बुधवार की रात 11 बजे तक वह घर पर थी। उसके बाद गायब हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार की सुबह किशुनपुर से करीब दो किलोमीटर दूर कमतौल जमीन पुल के नीचे शव की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसके बाद पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। एसडीपीओ टाउन वन अनिमेश चंद ज्ञानी ने बताया कि किशोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.