लखनऊ, फरवरी 5 -- राजधानी में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक अब जानलेवा होता जा रहा है। इस्माइलगंज वार्ड के कमता क्षेत्र की शिवपुरी में गुरुवार सुबह कुत्तों के हमले ने नगर निगम और प्रशासन की संवेदनहीनता को एक बार फिर बेनकाब कर दिया। घर से दवा लेने निकली महिला पर दो कुत्तों ने हमलाकर पैर का मांस नोच डाला। हड्डी तक दिखने लगी। एक ही पैर में 18 टांके लगाने पड़े। शिवपुरी निवासी सोना सुबह अपने घर से पास के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने निकली थीं। रास्ते में पहले से इलाके में आतंक का पर्याय बने दो खूंखार कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह भागीं, लेकिन कुछ ही दूरी पर कुत्तों ने उन्हें गिरा दिया और बेरहमी से नोचने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब कहीं जाकर कुत्ते पीछे हटे। तब तक महिला का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो चुका था, मांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.