रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीराम कृष्ण सेवा समिति की ओर से वृंदावन कॉलोनी, कमड़े में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ बुधवार से आरंभ हुआ। इसका आरंभ सर्वप्रथम प्रात: आठ बजे भव्य कलशयात्रा निकाल कर की गई। इस कलशयात्रा में 11 सौ महिलाओं ने भाग लिया। वहीं, संध्या छह बजे श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन समाज सेवी सुबोध सिंह गुड्डू, भीम प्रसाद व कथा वाचक छाटे बापू ने किया। प्रवचन के दौरान छोटे बापू ने रामायण की महत्ता एवं रामायण की महिमा व उसके भाव के बारे में बताया। कामेश्वर सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह व पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.