छपरा, जनवरी 10 -- सोनपुर। प्रखंड के रामसुंदर दास महिला कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर कॉलेज के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की 105 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। इस मौके पर देश के विकास और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में रामसुंदर दास को राजनीति का संत और दुश्मनों का दोस्त बताते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. सूर्यकांत सिंह ने किया। कार्यक्रम को प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. रौशन कुमार, प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. संजय द्विवेदी...