नई दिल्ली, फरवरी 4 -- सिगरेट-शराब पीना सेहत के लिए खतरनाक होता है और इनके पैकेट पर भी कैंसर का साइन बना रहता है, लेकिन फिर भी लोग स्मोकिंग की लत पाल रहे हैं। सिगरेट पीना कुछ लोगों को शौक में अच्छा लगता है, इसे लोग स्टाइल-स्वैग समझते हैं और कुछ को आदत लग जाती हैं। लेकिन सिगरेट पीने से आपके शरीर का बुरा हाल हो जाता है। स्मोकिंग न सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों को भी दावत देती है। सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट संदीप नायक और अमेरिकन लंग एसोसिएशन की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा सिगरेट पीने वालों को कई तरह की बीमारियों से जुझना पड़ता है। इसके साइड इफेक्ट्स शुरू में नहीं, लंबे समय बाद दिखते हैं। चलिए आपको बताते हैं सिगरेट पीने से शरीर को क्या खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।सिगरेट से होने वाली बीमारियां-1- लंग कैंस...