लखनऊ, मई 23 -- अरब सागर से उठा चक्रवात जमीन के ऊपर आने के बाद कमजोर पड़ गया है। शाम तक आईएमडी लखनऊ समेत अधिसंख्य जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दे रहा था। इस अलर्ट को शाम करीब सात बजे बदल दिया गया। नए अलर्ट के अनुसार लखनऊ में शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। आईएएमडी लखनऊ के अनुसार ऐसा चक्रवात के कमजोर पड़ने और अपनी दिशा बदलने की वजह से हुआ है। अरब सागर के ऊपर यह जिस तेजी से बढ़ रहा था, इसकी पूरी संभावना थी कि यह उत्तर की ओर बढ़ेगा। आगे जाकर पंजाब से लेकर यूपी होते हुए बंगाल तक बने प्री मानसून ट्रफ के सम्पर्क में आ जाएगा। फिलहाल चक्रवात कमजोर पड़ने के साथ ही अपनी दिशा बदल रहा है। यह देश के मध्य हिस्से की ओर धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अमौसी मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.