शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को विकासखंड कांट के मोहनपुर ममरेजपुर में 250 एमटी क्षमता वाले आधुनिक गोदाम का लोकार्पण किया। इसी क्रम में उन्होंने जनपद की विभिन्न समितियों में निर्मित 100 एमटी क्षमता के नए गोदामों तथा जीर्णोद्धार किए गए अनेक गोदामों का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सहकारिता क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोकार्पण समारोह के दौरान आयोजित जनसभा में मंत्री राठौर ने प्रदेश की बदलती तस्वीर पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि कभी 'बीमारू' कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास की मुख्यधारा में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि सरकार वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने जा रही है, जिससे...