मुंगेर, अप्रैल 23 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। एक समय था जब संग्रामपुर सरकारी बस स्टैंड से बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए बसें चला करती थी। बस स्टैंड यात्रियों से गुलजार रहा करता था। लेकिन आज जिला मुख्यालय के लिए भी एक भी सरकारी बस नहीं है। जबकि प्रतिदिन यहां के लोग किसी ना किसी कार्य के लिए मुंगेर जाते हैं। संग्रामपुर प्रखंड मुंगेर जिला मुख्यलय से 70 किलोमीटर दूर है। रखरखाव नहीं होने से सरकारी बस स्टैंड जीर्णशीर्ण होकर रह गया है। जिले के हर प्रखंड से मुंगेर मुख्यलय जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से बसें चलायी जा रही है। लेकिन संग्रामपुर प्रखंड से एक भी बस जिला मुख्यलय के लिए नहीं है। रालोसपा के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दशरथ राम, राजद जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह आदि ने बताया कि जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.