नई दिल्ली, जनवरी 29 -- कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह 'मजबूत लोकपाल' विधेयक लाएगी। उसने यह वादा भी किया कि दिल्ली में 'शराब घोटाला', 'दिल्ली जल बोर्ड घोटाला' और 'दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला' की व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस की तरफ से 'मजबूत लोकपाल' का वादा करना इस मायने में अहम है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ लोकपाल आंदोलन के जरिए ही राजनीति में प्रवेश किया था। केजरीवाल ने 11 साल पहले इसी मुद्दे पर 49 दिनों तक सत्ता में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे की अगुआई में दिल्ली में लंबे समय तक आंदोलन चलाया। वह अपनी शर्तों के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.