नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- ट्रांसपैरेंट फोन कवर देखने में वैसे तो साफ और स्टाइलिश लगता है, इसलिए बहुत से लोग इसे यूज करना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ये कवर पीले पड़ने लगते हैं, जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है। यह ना सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि फोन की सुंदरता पर भी असर डालता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है।ट्रांसपैरेंट कवर पीले क्यों पड़ते हैं? ट्रांसपैरेंट कवर आमतौर पर थर्मोप्लास्टिक पॉलियुरेथेन (TPU) मटेरियल से बने होते हैं। यह एक सॉफ्ट और लचीला प्लास्टिक होता है जो समय के साथ पीला पड़ने लगता है। इसके पीछे कई वजहें हैं। यह भी पढ़ें- क्या ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है आपका AC? इतना करते ही मिलेगा मनाली का मजा 1. ऑक्सिडाइजेशन: हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ केमिकल रिऐक्शन मिलने पर TPU...