नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- साल 2026 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल होगी। कॉकटेल 2 की कुछ-कुछ शूटिंग पूरी हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस का ये इंतजार 2026 में अगस्त से अक्टूबर के बीच खत्म हो सकता है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।कब रिलीज हो सकती है कॉकटेल? मूवी रिव्यूज के एक्स हैंडल पर दी जानकारी के मुताबिक, कॉकटेल 2 अगले साल के थर्ड क्वार्टर में रिलीज हो सकती है। रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन का शूट जोर-शोर से चल रहा है। फिल्म अगस्त से अक्टूबर के बीच रिलीज हो सकती है।मैडडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है फिल्म? कॉकटेल 2 को मैडडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। व...