नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Kab hai Dev Diwali 2025: देव दिवाली को देव दीपावली, त्रिपुरोत्सव अथवा त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, जो कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मनायी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन वर्ष की सभी पूर्णिमाओं में सर्वाधिक पवित्र माना गया है। इस दिन स्नान और दान का महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के तन, मन और वाणी से जुड़े सभी पापों का क्षय होता है। इस तिथि को भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए मत्स्यावतार धारण किया था, वहीं भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर धर्म की स्थापना की थी। इस दिन चन्द्रोदय होने पर छहों कृतिकाओं का पूजन भी करना चाहिए।कब मनेगी देव दिवाली, अभी से जान लें सही डेट, मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा इस साल 5...