नई दिल्ली, जनवरी 15 -- यूपी में शीतकालीन अवकाश के बाद प्राइमरी स्कूल शुक्रवार को खुलेंगे। राजधानी लखनऊ में स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित होंगी। बच्चों की 24 जनवरी से द्वितीय सत्र परीक्षाएं होंगी। इस माह निपुण एसेसमेंट भी शुरू होगा। आपको बता दें कि प्राइमरी स्कूल 28 दिसम्बर से बंद चल रहे थे। इसमें 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश भी शामिल हैं। यहीं सर्दी को लेकर डीएम के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहे। बीच में आठ से 12 कक्षा तक के स्कूल भी सर्दी बढ़ी तो बंद किए गए। टाइमिंग भी बदली गई है। अब कल शुक्रवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। प्राइमरी से 12 तक सभी स्कूल कल से फिर गुलजार होंगे। हाईस्कूल और इंटर की इस समय प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं तो प्राइमरी स्कूलों में भी बच्चों की 24 ज...