गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। निराश्रित कुत्तों के लिए 1000 क्षमता वाले शेल्टर होम के निर्माण को लेकर नगर निगम के सामने करीब 15,464 वर्ग मीटर (लगभग चार एकड़) जमीन तलाशने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश जारी हुआ था, लेकिन मांग के मुताबिक जमीन नगर निगम तलाश नहीं सका है। शासन के मानक के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 1000 कुत्तों की क्षमता वाले शेल्टर होम के लिए 15,464 वर्ग मीटर भूमि आवश्यक है, जिस पर 4.70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। नगर निगम प्रजनन नियंत्रण केंद्र पहले ही संचालित कर रहा है। इसके पूर्व 21 जनवरी को 5500 वर्ग मीटर भूमि का चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन यह मांग के अनुरूप नहीं है। उधर तीन डॉग कैचिंग वाहन और एक डॉग एंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.