नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट पिछले करीब पांच-छह साल से तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल ने अब तक अपना फोल्डेबल आईफोन नहीं पेश किया। Samsung, Motorola, Vivo, Oppo और Huawei जैसे ब्रैंड्स अपने फोल्डेबल और इनकी कई जेनरेशंस पेश कर चुके हैं लेकिन Apple इस मामले में पीछे रह गया है। अब संकेत मिले हैं कि कंपनी पहले iPhone लॉन्च की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर पहला मुड़ने वाला आईफोन ला सकती है। कंपनी के पहले आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी साल 2027 में है और इसमें आखिरकार ऐपल लवर्स का इंतजार खत्म हो सकता है। कंपनी फोल्डेबल आईफोन पर लंबे वक्त से काम कर रही है और इससे जुड़े लीक्स और अफवाहें सामने आती रही हैं। हालांकि, ऐपल की कोशिश हमेशा ही बाकी कंपनियों के इनोवेशंस को बेहतर ढंग से पेश करने की रही है और एक बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.