संवाद सूत्र, फरवरी 27 -- बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर कब्रिस्तान से बच्चे के शव निकाल कर छेड़छाड़ की घटना को एक बार फिर अंजाम दिया गया है। लगातार हो रही नरमुंडों की चोरी और कब्र में शव के साथ छेड़छाड़ की घटना से लोगों में दहशत हो गया है। कुछ दिन पूर्व दफनाए गए एक बच्चे के शव को मंगलवार की रात कब्र से निकाल कर असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि किसी जानवर द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है। उप सरपंच प्रतिनिधि मो. गुलाब सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रमजनी मंसूरी के पुत्र का शव दो-तीन दिन पूर्व दफनाया था। सुबह किसी ने उसके कब्र को खोदा हुआ देखा। जानकारी होने पर कब्रिस्तान में काफी लोग जमा हो गए। कब्र में शव नहीं था। दूर में शव का केवल मुंड मिला जो खून से लथपथ था। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.