मुंगेर, सितम्बर 27 -- बिहार के मुंगेर में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की गयी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद खुद गांव में कैंप कर रहे हैं। एसपी ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है। वीडियो देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सफियासराय थाना अंतर्गत फरदा गांव घटना बताई जा रही है। एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक कब्रिस्तान की बाउंड्री कराई जा रही थी। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। देखते देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे के साथ पत्थर चलाए गए। गोलीबारी की गई जिसमें एक 19 साल का य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.