मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने बकरीद (सात जून) पर शहर के कब्रिस्तानों की साफ-सफाई करवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। पार्षद के मुताबिक बकरीद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने परिजनों की कब्रों पर जियारत करने जाते हैं। इसको देखते हुए मालीबाग, रामबाग व शहर के अन्य कब्रिस्तानों में साफ-सफाई व फॉगिंग के अलावा ईदगाह-कब्रिस्तानों के बाहर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.