भागलपुर, फरवरी 4 -- शब-ए-बरात पर कहलगांव के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित कब्रिस्तान, मस्जिद, इमामबाड़ा एवं घरों को रौशनी से सजाया गया है। जमकर आतिशबाजी भी की गई। रात में कब्रिस्तानों में जाकर अपने-अपने पूर्वजों एवं परिजनों के कब्र पर मोमबत्ती, अगरबत्ती जलाकर खुदा की इबादत की। दिन में शब-ए-बरात पर शांति एवं सुरक्षा को लेकर कहलगांव थाना में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष श्यामला कुमार की अध्यक्षता में हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...