मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ीढाई बांध रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार की दोपहर एक बजे तब बवाल हो गया, जब पैरवी पर एक रसूखदार के मकान के कब्जे को छोड़कर बुलडोजर आगे बढ़ा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम के खिलाफ आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। यातायात जाम कर लोग प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। हंगामे के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान रसूखदार ने एक स्थानीय युवक की पिटाई कर दी। इससे आपस में ही भिड़ंत हो गई। इस बवाल और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। तब वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजी गई। अधिकारियों ने लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.