संभल, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के लौहरपुरा गांव में एक दबंग द्वारा गरीब व्यक्ति के मकान पर अवैध कब्जा करने का मामला गरमा गया है। पुलिस के हस्तक्षेप से दबंग ने कब्जा हटाया, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद उसने रात में बुजुर्ग महिला और युवक के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। लौहरपुरा गांव निवासी मुख्तयार अपने टूटे-फूटे मकान को छोड़कर बहजोई में मेहनत-मजदूरी करता था। गांव के एक दबंग ने मुख्तयार के मकान पर कब्जा कर वहां पशु बांध लिए। जब मुख्तयार ने इसका विरोध किया, तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित मुख्तयार तीन दिन तक पुलिस थाने के चक्कर लगाता रहा। आखिरकार, थाना पुलिस ने दबंग को दौड़ाया और कब्जा हटवा दिया। पुलिस ने दबंग द्वारा बांधे गए पशुओं को भी खुलवा दिया और वापस लौट गई। पुलिस के जाने के बाद, दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.