महाराजगंज, नवम्बर 9 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी कस्बे के दशकों पुराने भूमि विवाद में शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा दिलाए जाने के कुछ ही घंटे बाद फिर से हालात बिगड़ गए। देर रात नई बनी सीमांकन दीवार को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल राजस्व टीम व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 935(क) पर पीड़ित अजय जायसवाल को कब्जा दिलाये थे। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई थी। हंगामे में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल तन्नू मिश्रा घायल हो गई थीं। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने विपक्षी पक्ष के मनीष अग्रहरी को हिरासत में ले लिया था, जबकि उसका भाई आशीष मौके से खिसक लिया था। शुक्रवार की देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.