मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व आईजी आरपी सिंह ने लालगंज थाने में फरियादियों की फरियाद सुनीं। लालगंज थाने में कुल पांच मामले आए। इसमें एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने मामले के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम को रवाना किया है। वहीं जमालपुर थाने में कुल तीन मामले आए। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। मनउर गांव निवासी कांता बियार, विजयमल व लक्षिमन भारती ने पत्रक के माध्यम से गांव के तीन सरहंग लोगों पर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। आवंटन के लिए आरक्षित ग्राम सभा की भूमि पर खेती बाड़ी कर रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर उतारु हो जा रहे हैं। सहिजनी हरदी गांव निवासी जोगिंदर चौहान ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.