रामपुर, जून 24 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेत की नींव खोदकर कब्जा करने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला कर दिया। हमले और मारपीट में वह घायल हो गया। इस दौरान विरोध करने पर एक आरोपी ने फायर झोंक दिया। इसमें वह किसी तरह बच गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र मंसूरपुर नबाव अली 12 जून को अपने खेत पर गया तो कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करने के लिए नींव खोद रहे थे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी मुराद ने तमंचे से फरार कर दिया। किसी तरह उसने अपने आप को बचाया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने इशाक अली, शाहरूख, मुराद, अनवार, एहसान, मुराद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.