मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज, मुबारिकपुर तिगाई में डीएचआर-आईसीएमआर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गीतांजलि सगीना, डॉ. अमृतेश रंजन, डॉ. वेंकटेश मिश्रा, डॉ काजल, डॉ. आशु त्यागी (सी.सी.एस. यूनिवर्सिटी, मेरठ) एवं डॉ. काजल (मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह चौहान,आर.एस. मानव, हरबीर सिंह,श्रीनिवास तंवर एवं सुभाष रहे। आयोजन सचिव डॉ. श्रद्धा गर्ग व श्री प्रदीप कुमार रहे। कार्यशाला संयोजक डॉ. मनीषा शर्मा तथा सह-संयोजक डॉ. निर्देश कुमार सिंह, श्री मंगल सिंह सैनी एवं श्रीमती कोमल रहे। चारों दिनों में विभिन्न तकनीकी सत्रों, व्याख्यानों एवं छात्राओं के माध्यम से प्रतिभागियों को नेटवर्क फार्माकोलॉजी, डिज़ीज़ मॉडलिंग एवं आणविक तकनी...