नई दिल्ली, जनवरी 19 -- इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन में हुई त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के अधिकारियों से मुलाकात कर 'सुधार के उपाय' करने के लिए कहा ताकि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो। समझा जाता है कि खेलमंत्री ने स्टेडियम प्रशासकों के साथ बैठक की जो टूर्नामेंट के दौरान मौजूद नहीं थे। उनसे पिछले सप्ताह टूर्नामेंट में अव्यवस्था के लिए सफाई मांगी गई। भारत की ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दावेदारी के लिए भी यह साल बहुत महत्वपूर्ण है और ऐसे में इस चूक से स्थिति बिगड़ सकती है।इन घटनाओं पर स्पष्टीकरण देना होगा दिल्ली की वायु गुणवत्ता का खराब स्तर तो नियंत्रण में नहीं है लेकिन मैचों के दौरान कबूतर के कोर्ट पर बीट करने, दर्शक दीर्घा में बंदर की मौजूदगी, वॉशरूम और...