साहिबगंज, दिसम्बर 4 -- साहिबगंज। अगहन पूर्णिमा के मौके पर शहर के गांधी चौक के पास स्थित कबीर आश्रम में गुरूवार को सत्संग और भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के राज्यों से संत और महात्मा पधारे थे। आज ही दत्तात्रेय जयंती, माता अन्नपूर्णा उत्सव व इस साल का अंतिम पूर्णिमा है। सत्संग के मुख्य वक्ता कटिहार के महंत डॉ. विद्यानंद सागर थे। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा की जीवन की राह अक्सर लोग पूछते हैं प्रेम का सागर है या ज्ञान का प्रकाश है या अंधकार का धैर्य की परीक्षा है या अधीरता का फल है या पापों का घड़ा, विवेक का विकास। कहा की मनुष्य अपने कर्मो के हिसाब से फल पाता है। अच्छे कर्म करने के लिए उन्होंने सभी को प्रेरित किया। जीवन में अच्छाइयों को पाने और बुराइयों को त्यागने का पुरुषार्थ होना चाहिए। सत्संग को कई अन्य संतों ने भी संबोधित करते म...