पटना, फरवरी 12 -- मीठापुर स्थित कबीर साई मंदिर परिसर में कबीर सत्संग कार्यक्रम में पटना विवि के पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा व एएन कॉलेज पटना के पूर्व प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार रहे। मंच संचालन प्रो.सज्जन कुमार ने किया। मौके पर महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि अभी सद्गुरु कबीर के ज्ञान और संदेश को जीवन में धारण करने की आवश्यकता है। कहा कि मानवता, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण ही मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। कबीर के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने जीवन जीने के सरल और सुलभ सिद्धांतों का प्रतिपादन किया। मधुर भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...