अररिया, फरवरी 12 -- पलासी, (ए.सं)। जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शीद आलम ने विधानसभा सत्र के दौरान कबीर अंत्यष्ठि, पारिवारिक लाभ, कन्या विवाह योजना के तहत मिलने राशि का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि कबीर अंत्यष्ठि योजना के तहत मृतक परिवार को तीन हजार की राशि पंचायत स्तर पर देने का प्रावधान है। लेकिन इस में बीपीएल परिवार,मृत्यु प्रमाणपत्र आदि का प्रावधान का आधार हैं। उन्होंने उक्त राशि को पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव के द्वारा पीपीएच का आधार मान देने की मांग की। इस क्रम में उन्होंने कन्या विवाह योजना को भी पंचायत स्तर पर दी जाय तथा इसकी राशि दोगुनी करने के मुद्दे उठाया। सत्र के दौरान उन्होंने वार्ड सदस्य व पांच को सम्मानजनक राशि देने का मुद्दा उठाया। जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने 15वी वित्त आयोग की राशि से पुल पुलिया बनाने का भी मुद्दा उठाया...