वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम सत्येंद्र कुमार कम्पोजिट विद्यालय कबीरचौरा पहुंचे। यहां बूथवार और एईआरओ वार अनकलेक्टेबल, अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिस की स्थिति जानी। उन्होंने कार्मिकों को कार्यों में तेज़ी लाने को कहा। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अपलोड डॉक्यूमेंट, सुनवाई के लिए लंबित मामले आदि के बारे में ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ से पूछताछ की। केंद्र पर सुनवाई के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क के पास एक बड़ा बैनर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीएलओ अपने बूथ के जिन अनमैप्ड मतदाताओं के घर अभी नोटिस लेकर नहीं गई हैं, उनके घर जाकर तामीला करा लें। यदि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों तो मौके पर अपलोड करें। उन्होंने अपील की है कि ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.