सोनभद्र, जनवरी 31 -- अनपरा,संवाददाता।एनसीएल की अमलोरी खदान में बीते 18 जनवरी की रात्रि में कबाड़ चोरों के हमले में बुरी तरह घायल सीआईएसएफ जवान सतीश चन्द्र भारती उम्र 47 वर्ष की शुक्रवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। सूचना मिलने के बाद जहां सीआईएसएफ जवानों में शोक व्याप्त है वहीं सिंगरौली पुलिस ने हड़कम्प मच गया है। थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल ने बताया कि हमले की इस वारदात में शामिल रहे दो कबाड़ चोरों रामधनी सिंह 38 वर्ष निवासी थाना मोरवा मप्र व महेन्द्र बैगा 34 वर्ष निवासी बचनार थाना मोरवा को को बीते 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे घटना में प्रयुक्त सामग्री-काटा गया केबुल आदि भी बरामद कर लिया गया है। हमले में शामिल अन्य 13 कबाड़ चोरों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर दस हजार रु...