नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शाहबाद डेरी इलाके में कबाड़ कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कारोबारी को धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए, तो पश्चिम विहार इलाके में हुई गोलीबारी की तरह ही उस पर भी हमला करेंगे। गिरफ्तार बदमाशों में चिराग महेंद्रू, आशुतोष पांडे और अंकित मिश्रा शामिल हैं। इनमें से मुख्य आरोपी चिराग जीएसटी रिटर्न फाइल करने का काम करता है। कारोबारी ने जीएसटी के सिलसिले में उससे संपर्क किया था। इसी दौरान आरोपी को कारोबारी की इनकम की जानकारी हुई। इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से मोटी रकम वसूलने की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले एक मोबाइल फोन ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.