गौरीगंज, फरवरी 16 -- अमेठी। बीते 10 फरवरी को मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी का अपहरण कर आठ लाख रुपए फिरौती वसूलने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। जिनके पास से फिरौती में वसूली गई रकम में से साढ़े चार लाख रुपए बरामद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार तथा एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। घटना में शामिल रहे पांच अन्य अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को बीते रविवार को ही अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देते की घोषणा की है। यह थी घटना मुसाफिरखाना के बिसारा पूरब निवासी कबाड़ कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि बीते 10 फरवरी ...