जहानाबाद, अक्टूबर 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, भारोतोलन, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार को कबड्डी के अंडर- 17, अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग , फुटबॉल का अंडर -14, अंडर -17, अंडर- 19 बालक वर्ग, भारोतोलन प्रतियोगिता, खो- खो अंडर -17, अंडर -19 बालक एवं बालिका, एथलेटिक में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता आयोजित की गई। 11 अक्टूबर को बैडमिंटन, रग्बी, कुश्ती एवं योग खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...