बिहारशरीफ, मई 8 -- लड़कों ने महाराष्ट्र तो लड़कियों ने यूपी को दी मात राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार को कबड्डी का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। बालक-बालिका दोनों वर्गों में हरियाणा का दबदबा रहा। लड़कों ने महाराष्ट्र तो लड़कियों ने उत्तर प्रदेश को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में पराजित टीमों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया गया। बालक वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 39-28 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को राजस्थान के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अंत में हरियाणा ने 40-38 से जीत हासिल की। हरियाणा के रेडर प्रिंस दहिया, ईशांत व निखिल ने शानदार प्रदर्शन कर कई अंक हासिल किये। सेमीफाइनल में हारने वाली राजस्थान व आंध्र प्रदेश की टीमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.