खगडि़या, दिसम्बर 30 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कबड्डी के क्षेत्र में सन्हौली की छोटी कुमारी अब राष्ट्रीय फलक पर खगड़िया का परचम लहरा रही है। उनका चयन बिहार टीम में खास तौर पर किया गया। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित हो रही है। उल्लेखनीय है कि छोटी कुमारी सन्हौली आवास बोर्ड की रहने वाली है। यह कबड्डी के खेल में अपना दमखम दिखाते हुए अपना शिक्षा ग्रहण करते हुए सपनों को सकार बनाने का कार्य किया। कबड्डी संघ के सचिव प्रियदर्शनी सिंह और कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि इसकी शुरुआत खगड़िया में प्रखंड स्तर पर चयन होकर प्रमंडल बच्चों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में जगह बनायी। कबड्डी के क्षेत्र में खगड़िया में भी ऐसे बच्चे हैं जो जिले के साथ-साथ देश के विभिन्न कोनों में झंडा...