रायबरेली, दिसम्बर 24 -- रायबरेली, संवाददाता। सांसद खेल प्रतियोगिता के दूसरे कबड्डी प्रतियोगिताओं में सरेनी, बछरावां व सदर विधान सभा की टीमों का दबदबा रहा। वहीं बैडमिंटन व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। बुधवार को पंडित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही सांसद खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबाल व कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में बछरांवा विजेता, सरेनी उप विजेता रही, जूनियर वर्ग बालक में बछरावां विजेता व सरेनी उप विजेता रही। विवाद शांत होने के बाद बालिका वर्ग कबड्डी सब जूनियर में सदर विजेता व सरेनी उप विजेता रही, जूनियर वर्ग में सरेनी विजेता व सदर उप विजेता रही। सीनियर में सरेनी विजेता रही तो वहीं बछरावां उप विजेता रही। इसके साथ ही बैंडमिंटन प्रतियोगिता में सब जून...