मऊ, अक्टूबर 1 -- रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के फतेहपुर ग्रामसभा में अष्टमी महापर्व के अवसर पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा के समक्ष हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मेले के साथ जिला स्तरीय डे-नाइट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मोनढाबा आजमगढ़ की टीम ने फाइनल मुकाबले में परसपुर गाजीपुर को 32-28 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का उद्घाटन संतोष सिंह (मुंशी) ने किया। पहला उद्घाटन मैच रेकवारेडीह और करहां के बीच खेला गया। जिसमें रेकवारेडीह ने 26-21 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा और देर रात तक दर्शक खेल का आनंद लेते रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में टीम लल्लन सिंह, रविकांत द्विवेदी, दीपक सिंह, पिंटू मद्धेशिया, पऊआ, आकाश सिंह, उपेंद्र सिंह लेदर और भोलू सिंह का विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका संजय सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.