जहानाबाद, अगस्त 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। खेल दिवस के अवसर पर माय भारत जहानाबाद द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह का आयोजन खेल मैदान आशियावॉं में किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी रितेश कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशियावा के शिक्षक चंदन कुमार उपस्थित थे जिनका स्वागत काको ब्लॉक के स्वयंसेवक शुभम कुमार ने अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि रितेश कुमार ने बताया कि खेल दिवस हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखनी चाहिए। खेल खेलने से मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है। हम सभी को अनेक खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस खेल दिव...