लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- वामन द्वादशी पर कस्बे में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को बारिश के कारण केवल दो मैच खेले जा सके। इनमें नौरंगाबाद और महिला वर्ग में दरेरी की टीमों ने जीत हासिल की। तीसरा मैच हाफ टाइम के पहले ही पानी बरसने से रद कर दिया गया। सभासद राहुल गुप्ता ने सिक्का उछालकर खेल का शुभारंभ कराया। पहला मैच बालाजी नौरंगाबाद व बेलरायां के बीच खेला गया। बालाजी नौरंगाबाद ने 63-14 के अंतर से विपक्षी टीम को हरा दिया। दरेरी और निघासन की महिला टीमों के बीच खेले गए दूसरे मैच में दरेरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दस अंकों से मैच जीत लिया। निघासन टीम तीस अंक हासिल कर पाई। परगना क्लब खैरीगढ़ एकेडमी और प्रधानपुरवा के बीच खेले गए तीसरे मैच के पहले हाफ में खैरीगढ़ केवल दो अंक हासिल कर सकी थी जबकि विपक्षी प्रधानपुरवा टीम 14 अंक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.