जमुई, अक्टूबर 17 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि खेल विभाग बिहार पटना, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त सहयोग से जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2025 के क्रम में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त चार दिवसीय कार्यक्रम के क्रम में दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो एवं शतरंज खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी अंडर-19 (बालिका) में प्लस टू उच्च विद्यालय इस्लामनगर अलीगंज ने प्रथम स्थान, वही कबड्डी अंडर-19 (बालक) में प्लस टू उच्च विद्यालय डहुआ खैरा ने बाज़ी मारी। कबड्डी अंडर-17 (बालिका) में राजकीय पिछड़ा कन्या आवासीय विद्यालय जमुई ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च विद्यालय शिव मंदिर बलियाडीह द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता घोषित हुई। कबड्डी अंडर-14 बालिका में अशोका पब्लिक स्कूल जमुई ने प्रथम स्थान और तीर्थंकर महावीर विद्या मंदि...