जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जौनपुर, संवाददाता। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोडीनयुक्त कफ सिरप प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एक चल रही है। इसमें दोषी पाये जाने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल की तुलना योगी सरकार से करेंगे तो पाएंगे कि अखिलेश की सरकार में हत्या-लूट, बलात्कार, कब्जा, टेंडर लूट के मामले ज्यादा थे। योगी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर बेहतर दिखाई देगा। एसआईआर को लेकर डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार में करीब 65 लाख वोटो को एसआईआर में काट दिया गया। इन 65 लाख लोगों में किसी ने कोई शिकायत नहीं की। विपक्ष इसलिए हताश हैं कि 65 लाख वोट कटने के बाद बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.