वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 25 -- नकली दवाइयों और सीरप का मामला थमा भी नहीं था कि अब नकली इनहेलर का मामला सामने आ गया है। आगरा में मशहूर ब्रांड के इनहेलर के प्रिंटेड लेबल मिलने से औषधि विभाग में खलबली मच गई है। आशंका है कि यहां बड़े पैमाने पर इनहेलर की डुप्लीकेसी का काम हो रहा है। इसकी सप्लाई प्रदेश भर में होने की आशंका जताई जा रही है। औषधि विभाग मुख्यालय लखनऊ की टीम सैंपल दवाइयों की कालाबाजारी की जांच के लिए आगरा आई थी। इसी दौरान टीम ने हींग की मंडी निवासी जुबैर खान को पकड़ा। उसके घर पर छापा मारने पर 8000 प्रिंटेड लेबल बरामद किए गए, जो मशहूर दवा निर्माता Cipla के फोराकोर्ट इनहेलर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी बरामदगी से नकली इनहेलर बनाए जाने की आशंका मजबूत हो गई है। सूत्रों के अनुसार घर से पैकिंग या रीफिलिंग का कोई उपकरण नहीं मिला। इससे संके...