वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में कई फर्जी फर्में मिलने के बाद अब जिले की सभी 3265 थोक दवा दुकानों का सत्यापन होगा। जांच होगी कि जिस पते पर फर्म का पंजीयन हुआ है वहां वह है या नहीं। फरवरी के पहले सप्ताह से सत्यापन कार्य शुरू होगा। इस दौरान दवा भंडारण व्यवस्था, प्रतिष्ठानों पर उपयुक्त व्यक्ति की स्थिति और उनका अनुभव प्रमाण पत्र भी देखा जाएगा। उस फर्म की भी जांच होगी जहां से अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया गया होगा। कफ सिरप प्रकरण की जांच में बनारस में 30 से अधिक ऐसी फर्में मिलीं थीं जिनका अस्तित्व पंजीकृत पते पर था ही नहीं। लाइसेंस लेकर उनका संचालन ही नहीं किया गया। कई फर्मों के पंजीकृत पते पर सिर्फ भवन स्वामी मिले, जिन्हें लाइसेंस के बारे में जानकारी ही नहीं थी। इसी तरह कई लाइसेंस फर्जी अनुभव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.