आजमगढ़, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में गुरुवार की रात चोर कपड़े की दुकान के शटर का ताला काटकर 50 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। दुकानदार की सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर महुई गांव निवासी रंजीत पुत्र स्व. घामू राम की सरदहां बाजार में कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रंजीत गुरुवार की रात को दुकान बंदकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह बाजार के लोगों ने दुकान का शटर खुला देखकर रंजीत कुमार को सूचना दी। खबर मिलते ही वे भागकर मौके पर पहुंचे। अपनी दुकान के शटर का ताला कटा देखकर सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में रखे 50 हजार रुपये नकदी के अलावा करीब...