बागपत, जनवरी 24 -- बड़ौत। रमाला गांव में कपड़े की दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपी युवक को पुलिस को हवले कर दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रमाला निवासी अमित कुमार ने बताया कि गांव में उसकी कपड़े की दुकान है। उनकी दुकान पर गांव का ही एक युवक ताला तोड़कर चोरी कर रहा था। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसके पास से दुकान से चोरी 3560 रुपये बरमाद किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने आरोपी युवक अनुज को पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पूर्व में तीन बार उनकी दुकान पर आरोपी युवक चोरी कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.