मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के मझौलिया चौक के पास एनएच पर गुरुवार रात कलामबाग चौक पर कपड़े का शोरूम चालने वाले पारू निवासी अनिकेत कश्यप के साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उनके पास से सोनी की चेन, ब्रेसलेट और नकद 72 हजार रुपये नकद छीन लिया और फरार हो गए। अनिकेत ने एफआईआर के लिए सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें खबड़ा के रहने वाले तीन युवकों को नामजद करने सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कलमबाग रोड स्थित अपने शोरूम से कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच मझौलिया चौक के पास एनएच पर दो बाइक सवार आरोपित ने पीछे से उनके कार में ठोकर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.