फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। एक कपड़ा कारोबारी की तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। उपचार के लिए दिल्ली के सफदजंग अस्पताल के लिए जाते वक्त रास्ते मे उन्होंने तोड़ा। दिल्ली के रास्ते में मौत मृतक के परिजनों ने उसके पार्टनरों सहित एक पार्टनर की मां पर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव जनौली जिला पलवल निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सुखबीर कपडे के कारोबार का जानकार था। उसने सुमीत व राजीव तथा मुकेश निवासी गांव मीसा जिला पलवल के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप चलाने की शुरुआत करीब 3 साल पहले की थी । कंपनी में सुखबीर ,मुकेश कुमार तथा सुमित व राजीव पार्टनर थे। फर्म का नाम जय गुरु इन्टरप्राईज रखा गया । जिसमें सभी बराबर के भागीदार बने। इस दौरा...