नई दिल्ली, मार्च 18 -- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ऊंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम के साथ जुड़ गए हैं। तीस वर्ष के सैमसन ने बेंगलुरू में सेंटर आफ एक्सीलैंस में उपचार पूरा किया। वह सोमवार को रॉयल्स के पहले सत्र में मौजूद थे। सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था। चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। संजू सैमसन आईपीएल के 18वें सीजन के शुरू होने से सिर्फ चार दिन पहले ही जुड़े हैं, ऐसे में उनके लिए आगामी सीजन से पहले नए खिलाड़ियों से तालमेल बिठाने में वक्त लगेगा। राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा, ''हवाई अड्डे से सीधे पहले अभ्यास सत्र की ओर ताकि हमेशा की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सके।'' सैमसन ने रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और मुख्य कोच राहुल द्रविड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.