नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के दौरान अचानक मैदान छोड़ना पड़ा। विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन पारी जारी नहीं रख सके। वह लक्ष्या का पीछा करते हुए छठे ओवर में रिटायर्ड हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 रन जोड़े। सैमसन को आखिर क्या हुआ? कई फैंस के मन में यह सवाल चल रहा है। दरअसल, 30 वर्षीय सैमसन ने कमर में परेशानी के कारण मैदान छोड़ा। सैमसन ने विपराज निगम द्वारा डाले गए छठे ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद, सैमसन ने चौथे स्टंप के बाहर आई गेंद पर कट का प्रयास किया मगर संपर्क नहीं हुआ। अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। साथ ही सैमसन भी कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.